2023 में भारत में नई बाइकें: ऑटोमोबाइल उद्योग में उच्च क्रियात्मकता

 2023 में भारत में नई बाइकें: ऑटोमोबाइल उद्योग में उच्च क्रियात्मकता

2023 में भारत में नई बाइकें: ऑटोमोबाइल उद्योग में उच्च क्रियात्मकता



कंपनियों ने भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग में बढ़ती केज को समझ लिया है और इसके परिणामस्वरूप उन्होंने इस क्षेत्र में विस्तार करने का निर्णय लिया है। वे समझ गए हैं कि भारत के लोगों को कैसी मोटरसाइकिलें अधिक पसंद आ रही हैं और इसी के आधार पर उन्होंने 2023 में नए और स्मार्ट फ़ीचर्स वाले बाइक्स का लॉन्च किया है।

5. हार्ले-डेविडसन X440




हार्ले-डेविडसन X440

हार्ले-डेविडसन X440 का लॉन्च इसी साल 2023 में किया गया है और इसकी डिलीवरी 15 अक्टूबर से शुरू हो रही है। यह एक शानदार क्रूजर बाइक है जिसमें तीन वेरिएंट्स और चार रंग विकल्प उपलब्ध हैं। इसकी कीमत भारतीय बाजार में 2.81 लाख रुपए से शुरू होकर 2.89 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाती है। इस गाड़ी का कुल वजन 190.5 किलोग्राम है और इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 13.5 लीटर की है। आपको दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक के साथ 440 सीसी BS6 इंजन मिलता है।


4. टीवीएस अपाचे RTR 310

टीवीएस अपाचे RTR 310



स्ट्रीट फाइटर TVS Apache RTR 310 एक स्पोर्ट बाइक है जो तीन वेरिएंट्स और दो रंग विकल्प के साथ उपलब्ध है। इसे भी इसी साल 2023 में लॉन्च किया गया है। यह काफी शानदार बाइक है और भारत में बहुत ही कम समय में बहुत ज्यादा प्रचलित हुई है। इसमें आपको 312.12 सीसी BS6 इंजन मिलता है और एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम के साथ दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसकी कीमत भारतीय बाजार में 2.42 लाख से शुरू होकर 2.63 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाती है। इस गाड़ी का कुल वजन 169 किलोग्राम है और इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 11 लीटर की है। आपको 30 किलोमीटर पर लीटर तक का माइलेज देती है।

3. टीवीएस रेडर 125

टीवीएस रेडर 125


TVS Raider 125 एक स्पोर्टी लुक के साथ भारत में किफायदी कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत भारतीय बाजार में 95219 रुपए से शुरू होकर 1.02 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाती है। यह आपको चार वेरिएंट के साथ नौ रंग विकल्प में उपलब्ध है। इसमें आपको 124.8 सीसी BS6 इंजन मिलता है और इसके ब्रेकिंग सिस्टम में आपको डिस्क और ड्रम ब्रेक मिलता है। इस गाड़ी का कुल वजन 127 किलोग्राम है और इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 10 लीटर की है। यह आपको 60 किलोमीटर पर लीटर तक का माइलेज देती है।

2. रॉयल एनफील्ड हंटर 350

रॉयल एनफील्ड हंटर 350


रॉयल एनफील्ड हंटर 350 एक पावरफुल स्ट्रीट बाइक है जिसे भारत में हाल ही में अपडेट के साथ लॉन्च किया गया है। यह आठ रंग विकल्प के साथ मौजूद है और इसकी कीमत भारतीय बाजार में 1.49 लाख रुपए से शुरू होकर 1.75 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाती है। इसमें आपको 349.34 सीसी BS6 इंजन मिलता है और एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम के साथ दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक दिया गया है। इस गाड़ी का कुल वजन 177 किलोग्राम है और इसकी फुल टैंक कैपेसिटी 13 लीटर की है। आपको 36 किलोमीटर पर लीटर तक का माइलेज देखने को मिलता है।


1. रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350


रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 एक अलग ही क्लास की है। यह क्रूजर मोटरसाइकिल भारत में सबसे ज्यादा प्रचलित है और इसमें 6 वेरिएंट्स और 15 रंग विकल्प उपलब्ध हैं। इसमें 349 सीसी BS6 पावरफुल इंजन मिलता है और एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम सिंगल चैनल ABS के साथ डिस्क ब्रेक मिलता है। इस गाड़ी का कुल वजन 195 किलोग्राम है और इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 13 लीटर की है। आपको 32 किलोमीटर पर लीटर तक का माइलेज देती है। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की कीमत भारतीय बाजार में 1.93 लाख रुपए से शुरू होकर इसके टॉप वैरियंट की कीमत 2.24 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाती है। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के फीचर्स में एक एनालॉग स्पीडोमीटर के साथ एक सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है जिसमें ईंधन गेज, वास्तविक समय और बहुत कुछ दर्शाता है। इसके अलावा इसमें आपको गियर पोजीशन, टर्न इंडिकेटर स्टैंड अलर्ट और मोबाइल चार्जिंग के लिए एक यूएसबी पोर्ट देखने को मिलता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post